नाली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग का वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरसाना (मथुरा) | LIBERAL MEDIA

बरसाना थाना क्षेत्र के गांव रहेड़ा में नाली के विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें फायरिंग, मारपीट और पथराव हुआ। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार विवाद नाली के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद कुछ युवकों ने तमंचे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। वायरल वीडियो में युवक खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चले और लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस झड़प में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सूचना मिलते ही बरसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights