नगरा पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया | LIBERAL MEDIA

नगरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23,500 रुपये नकद और करीब 8.80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवधेश वर्मा उर्फ “डॉक्टर”, चंदन राम और संजय राम उर्फ “डॉक्टर” के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ये आरोपी लंबे समय से बलिया और मऊ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मंदिरों, घरों और दुकानों को निशाना बना रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिन में रेकी करते और रात में लोहे की रॉड से ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने कई थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। मंदिरों से चोरी की गई मूर्तियों को बेचने में असफल होने पर उन्हें गंगा नदी में फेंकने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, भारी मात्रा में जेवरात और चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights