शाहजहांपुर। भगवान परशुराम जन्मभूमि न्यास, शाहजहांपुर के तत्वावधान में गांधी भवन सभागार (टाउन हॉल) में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
न्यास के संयोजक अशित पाठक, डीपीएस राठौर, राजेश अवस्थी, गोविंद मिश्रा, योगेश नाथ पाठक सहित सदस्यों ने वित्त मंत्री को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।
समारोह में संयोजक अशित पाठक ने भगवान परशुराम जन्मस्थली से जुड़ी जनभावनाओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने जन्मस्थली को रामायण सर्किट में शामिल करने, भगवान परशुराम मंदिर एवं पावन रामताल परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा भगवान परशुराम से जुड़े ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थलों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिलाधिकारी के संरक्षण में नई प्रबंधन समिति गठित करने की मांग रखी।
इस दौरान रेणुका माता मंदिर के महंत तथा परशुरामपुरी से आए आंदोलनकारियों को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सम्मानित किया। सम्म










