मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। थाना निगोही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान महिला से कुंडल लूट की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वीरेश उर्फ शिवा राठौर (निवासी शाहबाद, हरदोई) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान सूचना मिलने पर संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, लूटा गया कुंडल, चोरी की बाइक, मोबाइल व नकदी बरामद हुई है। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights