Liberal Media | गोरखपुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय प्रवास पर गोरखपुर पहुंचे, जहां मंगलवार सुबह उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री गोशाला भी पहुंचे और गायों को गुड़ व बिस्किट खिलाए।
इसके बाद उन्होंने महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने भूमाफियाओं और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।








