मोहनलालगंज में धर्मांतरण का मामला दर्ज, 7 लोग हिरासत में

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भरसवा गांव में धर्मांतरण की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मोहनलालगंज कोतवाली में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

शिकायत में आरोप है कि तमिलनाडु से आए कुछ लोग भरसवा गांव में धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights