मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित, वीर सावरकर जयंती मनाई गई

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत शाहजहांपुर द्वारा विनोबा सेवा आश्रम वृद्धाश्रम में अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा, संवेदना, सामाजिक जिम्मेदारी एवं बुजुर्गों के सम्मान की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर वीर सावरकर जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान माय भारत वॉलिंटियर्स ने वृद्धजनों से संवाद कर उनके जीवन अनुभवों को सुना तथा उन्हें फल, जूस एवं उपयोगी सामग्री वितरित की। युवाओं ने कहा कि वृद्धाश्रम आकर उन्हें जीवन की वास्तविक संवेदनाओं को समझने का अवसर मिला और यह एहसास हुआ कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं।
विनोबा सेवा आश्रम के अध्यक्ष रमेश भैया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। वहीं मेरा युवा भारत के उप निदेशक माहे आलम ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम युवाओं को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights