मऊ और पूरे पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक दिन, एक साथ मिली तीन ट्रेनों की सौगात: ए.के. शर्मा

By Liberal Media

Published On:

मऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि आज मऊ, दोहरीघाट और पूरे पूर्वांचल के लिए ऐतिहासिक दिन है। रेल मंत्री की ओर से जनपद को एक साथ तीन नई ट्रेनों की सौगात मिली है, जिससे क्षेत्र के विकास और आवागमन को नई गति मिलेगी।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि सिर्फ 40 दिनों के भीतर जनता से किए गए वादों को पूरा किया गया है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और जनहित के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि छपरा-बलिया-मऊ होते हुए दिल्ली जाने वाली नई ट्रेन न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करेगी, बल्कि पूर्वांचल के लोगों को सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंचने की सुविधा भी प्रदान करेगी।

ए.के. शर्मा ने कहा कि नई रेल सेवाओं से व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी, जिससे पूरे पूर्वांचल के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights