मऊ/ बिजली विभाग के एसडीओ अमित कुमार का कथित रूप से पैसे मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर पैसे की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है।
सूत्रों के अनुसार, ऑडियो में एसडीओ अमित कुमार रकम बढ़ाने की बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। मामले में नदवा सराय पावर हाउस पर तैनात जेई आशुतोष त्रिपाठी का नाम भी सामने आ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मऊ जनपद के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र से जुड़ा है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के गृह जनपद में इस तरह का मामला सामने आने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
फिलहाल वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
मऊ में एसडीओ का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, विभाग में हड़कंप
Published On:
Date:








