मऊ | LIBERAL MEDIA
थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अंतर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन चोरी के मोबाइल फोन तथा चोरी के मोबाइलों की बिक्री से प्राप्त ₹1,10,000 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से विभिन्न जनपदों व अन्य राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की इस सफलता से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और आम जनता में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।
मऊ में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
Published On:
Date:








