मऊ में खेत किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में खेत किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना गांव में फैलते ही सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि सुबह टहलने निकले एक ग्रामीण की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights