मऊ/ जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देते हुए एक बड़ी सुविधा की शुरुआत हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रकाश अस्पताल में अत्याधुनिक कार्डियक कैथलैब का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से अब मऊ में ही 24 घंटे हृदय रोगियों को विश्वस्तरीय इलाज और सर्जरी उपलब्ध हो सकेगी।
उद्घाटन के बाद राज्यमंत्री ने कहा कि यह कैथलैब केवल एक मशीन नहीं, बल्कि क्षेत्र के मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। अब गंभीर मरीजों को इलाज के लिए वाराणसी या लखनऊ जैसे बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, प्रकाश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मनीष राय और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विश्वजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
डॉ. मनीष राय ने बताया कि कैथलैब के माध्यम से अब एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर जैसी जटिल प्रक्रियाएं स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञों द्वारा की जाएंगी, जिससे मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज मिल सकेगा।
मऊ को बड़ी सौगात, अब 24 घंटे होगी दिल की सर्जरी, कैथलैब का उद्घाटन
Published On:
Date:








