मथुरा में चलती कार में लगी आग, श्रद्धालुओं ने कूदकर बचाई जान

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा | LIBERAL MEDIA

मथुरा में जय गुरुदेव मंदिर के पास एनएच-19 पर उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग मथुरा दर्शन के लिए आए श्रद्धालु थे। जैसे ही कार से धुआं और आग निकलती दिखाई दी, सभी लोग तुरंत कार से बाहर निकल गए, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights