मथुरा फ्लैश: परिक्रमा मार्ग पर शराबियों का उत्पात, पुलिस ने संभाले हालात

By Liberal Media

Published On:

Date:

Mathura | Liberal Media
मथुरा। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित कालिदह क्षेत्र में शराबियों के उत्पात का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे जाम की स्थिति बन गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा और कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। मामला बांके बिहारी चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights