मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित गोवर्धन चौराहे पर डंपर और कार की टक्कर के बाद बीच सड़क जमकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के दौरान एक महिला के साथ भी मारपीट होने का आरोप है। पीड़ित कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
वायरल वीडियो में सड़क पर मारपीट होती दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी स्थिति संभालने के बजाय वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।








