वृंदावन | LIBERAL MEDIA
धर्मनगरी वृंदावन स्थित मलूक पीठ के जयंती समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव ने शिरकत की। इस अवसर पर देशभर से आए संत-महात्माओं की उपस्थिति में कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया।
बाबा रामदेव ने संतों से भेंट कर धर्म, योग और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। मलूक पीठाधीश्वर के सानिध्य में आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।
बाबा रामदेव के आगमन से भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और संतों के संगम से वृंदावन नगरी भक्तिमय हो उठी।
मलूक पीठ जयंती समारोह में पहुंचे बाबा रामदेव, संतों संग किया आध्यात्मिक मंथन
Published On:
Date:








