Liberal Media | लखनऊ
लखनऊ में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में देशभर में रैलियां हो रही हैं, लेकिन विपक्ष द्वारा इस बिल का समर्थन न करना महिलाओं का अपमान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अधिनियम के नए संशोधन को बाधित करने और सदन में प्रस्ताव को गिराने के विरोध में पूरे देश में आक्रोश रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके और अन्य सहयोगी दलों के खिलाफ मातृ शक्ति द्वारा प्रदर्शन किया गया।
सीएम योगी ने रैली में शामिल महिलाओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रदेश का एक-एक नागरिक महिलाओं की इस जायज मांग के समर्थन में खड़ा है। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि उनका चेहरा अलोकतांत्रिक है और उनके कृत्य महिला विरोधी हैं।








