Liberal Media | लखनऊ
लखनऊ में महापौर कैंप कार्यालय पर भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का आगमन हुआ। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
महापौर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डॉ. निशंक को सम्मानित किया। इसके बाद दोनों के बीच शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा की गई।
बातचीत के दौरान शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया।








