महराजगंज में पंप कर्मियों की दबंगई, युवक को हॉकी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज | LIBERAL MEDIA
महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। स्थानीय कस्बे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों, हॉकी और डंडों से बेरहमी से पिटाई की गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में युवक की पिटाई होती दिखाई दे रही है, जबकि मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
घटना के दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य ग्राहकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सरेआम हुई इस मारपीट से लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights