मालखाना मोड़ स्थित शनि देव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया शनि देव जन्मोत्सव

By Liberal Media

Published On:

Date:

मंदिर में हुई आकर्षक सजावट, केक काटा गया और श्रद्धालुओं में बांटा गया प्रसाद

शाहजहांपुर। शहर के मालखाना मोड़ स्थित शनि देव मंदिर में शनि देव जन्मोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, वीरू सक्सेना, दिवांशी शर्मा, राकेश कनौजिया, बृजेश कश्यप, मुनीश परिहार, अमन, धिव्या और किशोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights