लखनऊ। राजधानी के चिनहट क्षेत्र में एक पेंटहाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही वहां पार्टी कर रहे कई युवक शराब की बोतलें लेकर मौके से भाग निकले।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के समय पेंटहाउस में पार्टी चल रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रेजिडेंशियल बिल्डिंग में कथित रूप से अवैध तरीके से होटल/पेंटहाउस का संचालन किया जा रहा था। घटना के बाद बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों के पालन और संचालन व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय पुलिस और प्रशासन आग लगने के कारणों, पेंटहाउस के संचालन तथा सुरक्षा संबंधी नियमों के अनुपालन की जांच में जुटे हैं।








