गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की अमित विहार कॉलोनी में 12 वर्षीय किशोरी के तीन माह की गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, किशोरी के माता-पिता मजदूरी का कार्य करते हैं और दिन में घर से बाहर रहते हैं। आरोप है कि आरोपी युवक ने कथित रूप से बच्ची को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके चलते वह गर्भवती हो गई। मामले का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलने पर लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक के कुछ बयान और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।
उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा डीएनए जांच भी कराई जाएगी। पुलिस के अनुसार, जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लोनी में 12 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने से सनसनी, आरोपी युवक साजिद पर मुकदमा दर्ज
Published On:








