गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कैंसर संस्थान, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, किडनी व लिवर प्रत्यारोपण सहित अन्य जटिल शल्य चिकित्सा सेवाएं शुरू करने की मांग की।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थापित एम्स गोरखपुर पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती जिलों और नेपाल के तराई क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र बन चुका है। हालांकि, कई सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के अभाव में गंभीर मरीजों को अब भी दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है।
रवि किशन ने केंद्र सरकार से एम्स गोरखपुर में कैंसर संस्थान की स्थापना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर और आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से लाखों मरीजों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर और समयबद्ध इलाज मिल सकेगा।
लोकसभा में रवि किशन ने उठाई एम्स गोरखपुर में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं की मांग
Published On:








