लखनऊ | LIBERAL MEDIA
उत्तर प्रदेश सरकार के भयमुक्त प्रदेश के दावों के बीच राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए।
लखनऊ के कल्ली पश्चिम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें एक गोली संदीप सिंह के सिर में जा लगी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा हमलावरों की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
राजधानी में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने कानून व्यवस्था और कमिश्नरेट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लखनऊ में दिनदहाड़े गोलीकांड, प्रॉपर्टी डीलर को सिर में लगी गोली
Published On:








