Liberal Media | लखनऊ
लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। जेहटा चौकी के सामने फर्जी रजिस्ट्री की आड़ में प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगा है।
पीड़ित के मुताबिक, दर्जनों लोग घर में घुस आए और मारपीट करते हुए प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब मामले का अहम सबूत बन सकती है।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कह रही है।








