लखनऊ में भाजपा ब्राह्मण विधायकों-एमएलसी का सहभोज, सियासी चर्चाएं तेज

By Liberal Media

Published On:

Date:

खनऊ। राजधानी में मंगलवार को भाजपा के ब्राह्मण विधायकों और विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) का एक सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन भाजपा विधायक पी.एन. पाठक (पंचानंद पाठक) के आवास पर हुआ, जिसमें करीब 35 से अधिक विधायक और एमएलसी शामिल हुए। कार्यक्रम को सामाजिक मुलाकात बताया गया, लेकिन इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह सामान्य आपसी संवाद का कार्यक्रम था, जबकि राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी राजनीतिक रणनीति और एकजुटता के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights