लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ के चौक क्षेत्र में स्थित एक वर्कशॉप में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना 112 के माध्यम से फायर स्टेशन को दी गई, जिसके बाद दमकल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं।
बताया जा रहा है कि सुभाष बिल्डिंग के पीछे स्थित स्कूली फर्नीचर बनाने की वर्कशॉप में आग लगी थी। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर टीम ने तीन तरफ से घेरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।
लखनऊ में वर्कशॉप में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Published On:
Date:








