लखनऊ एयरपोर्ट पर 3 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, कीमत 3 करोड़ से ज्यादा

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ एयरपोर्ट की एयर इंटेलीजेंस यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 3 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया गया है।
बरामद किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 3 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।
एयर इंटेलीजेंस यूनिट ने संदेह के आधार पर यात्री की जांच की, जिसके दौरान यह बड़ी खेप बरामद हुई।
फिलहाल आरोपी यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights