लखीमपुर खीरी। जिले के ईसानगर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन व राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि राहत कार्यों में पूरी संवेदनशीलता बरती जाए और प्रशासन हर स्तर पर सतर्क रहकर कार्य करे। हादसे के बाद प्रशासनिक अमला मौके पर सक्रिय है और राहत-बचाव कार्य जारी है।








