कृषि स्नातकों को मिला स्वरोजगार का अवसर, एग्रीजंक्शन योजना के तहत 14 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित

By Liberal Media

Published On:

शाहजहांपुर। कृषि स्नातकों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्रीजंक्शन) योजना के तहत 13 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने वाले 14 चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी ने बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, नियामतपुर में प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए।

जनपद में वर्ष 2026-27 के लिए चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 21 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक आयोजित किया गया। योजना का उद्देश्य किसानों को “वन स्टॉप शॉप” के माध्यम से खाद, बीज, कीटनाशक और कृषि संबंधी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा कृषि स्नातकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है।

योजना के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को खाद, बीज एवं कीटनाशक का लाइसेंस निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही एक वर्ष तक दुकान के किराये का 50 प्रतिशत (अधिकतम ₹2,000 प्रतिमाह) अनुदान, एग्रीजंक्शन केंद्र स्थापित करने के लिए बैंक ऋण दिलाने में सहायता तथा ₹3.50 लाख तक के ऋण पर 7.5 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सुविधा भी प्रदान की जाती है। प्रति केंद्र अधिकतम ₹42,000 तक की बैंक-लिंक्ड सब्सिडी का भी प्रावधान है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights