लखनऊ | LIBERAL MEDIA
लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वारी चौराहे के पास खाली पड़ी जमीन पर कूड़े के ढेर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे क्षेत्र में काला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर मामले की जांच कर रही है।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, इलाके में फैला काला धुआं
Published On:
Date:








