कोलकाता पर नजर डालने की हिम्मत न करे पाक, वरना अंजाम बर्बादी होगा : राजनाथ सिंह

By Liberal Media

Published On:

नई दिल्ली/कोलकाता, 07 अप्रैल। पाकिस्तान की ओर से कोलकाता पर कथित हमले की धमकी के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान ने दोबारा ऐसी हरकत करने की कोशिश की, तो उसके अंजाम का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होगा।

रक्षा मंत्री ने 1971 के घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय पाकिस्तान ने बंगाल की ओर नजर उठाई थी, जिसका परिणाम उसे देश के दो टुकड़ों के रूप में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा, “अगर वे फिर ऐसी कोशिश करते हैं, तो इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे, यह ऊपर वाला ही जानता है।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से कोलकाता को निशाना बनाने की धमकी की खबरों के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। केंद्र और राज्य स्तर पर हालात की निगरानी की जा रही है, जबकि सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी क्षेत्रीय तनाव को बढ़ा सकती है। वहीं, भारत की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि देश की संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights