किशोरी से छेड़खानी का आरोप, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

बांदा | लिबरल मीडिया
बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पूर्व परिचित सजातीय युवक पर आरोप है कि वह बुरी नीयत से घर में घुस आया और किशोरी के साथ अभद्रता की।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को होने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
परिजनों की शिकायत के आधार पर शहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights