Liberal Media | शाहजहांपुर (खुटार)
शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए।
हादसा खुटार-पुवायां मार्ग पर रोतापुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिपरिया भागवंत से पहली विदाई में बहू अपने ससुराल पुवायां क्षेत्र के गांव अगौना जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।
हादसे में बहू, ननद और जेठानी सहित तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिलाएं खुटार के पिपरिया भागवत और पुवायां के अगौना गांव की निवासी बताई जा रही हैं।
घटना में दो मासूम बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।








