बरेली | LIBERAL MEDIA
बरेली में कश्यप समाज जयंती के अवसर पर 22वीं वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा सिविल लाइंस स्थित दालाव वाली मढ़िया (गौरा दाते मंदिर) से प्रारंभ होकर केशोर बाजार, जिला पंचायत, बिहारीपुर ढाल, मलूकपुर चौकी होते हुए हनुमान मंदिर से वापस गौरा दाते मंदिर पर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में कश्यप समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मेयर उमेश गौतम, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप, शशि भूषण, विशाल कश्यप और ऋषि कश्यप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और एकता व सामाजिक उत्थान का संदेश दिया।








