काशी में सजा सम्राट विक्रमादित्य का स्वर्णिम युग, भव्य महोत्सव का हुआ आगाज

By Liberal Media

Published On:

वाराणसी | LIBERAL MEDIA | 03 अप्रैल 2026
वाराणसी में तीन दिवसीय “सम्राट विक्रमादित्य महोत्सव” का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें प्राचीन भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत जीवंत हो उठी। बीएलडब्ल्यू स्थित सूर्य सरोवर मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल की भस्म आरती, वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने “भारत माता की जय” और “सम्राट विक्रमादित्य अमर रहें” के जयघोष लगाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य को न्याय, धर्म और लोककल्याण का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने का माध्यम हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य को भारतीय इतिहास का महान शास

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights