कानपुर। शिक्षा मित्र सम्मान समारोह में पहुंचे प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का एक बयान चर्चा का विषय बन गया। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने अंग्रेजी कविताओं को लेकर टिप्पणी की।
मंत्री ने कहा कि “जॉनी जॉनी यस पापा” कविता बच्चों को झूठ बोलने की प्रेरणा देती है। वहीं “रेन रेन गो अवे, कम अगेन अनदर डे” कविता पर उन्होंने कहा कि यह केवल खुद के बारे में सोचने वाली मानसिकता दर्शाती है, जबकि हमें सबके बारे में सोचना चाहिए।
उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।








