कानपुर में दहेज की बलि चढ़ी नवविवाहिता, पति फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी एफ-ब्लॉक इलाके में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता रोशनी की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की शादी करीब 11 माह पहले राजेश कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और सास दहेज को लेकर रोशनी को प्रताड़ित कर रहे थे, जिसको लेकर पहले से ही थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले आरोपी पति राजेश घर लौटा और विवाद के दौरान किसी भारी वस्तु से रोशनी के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी, फिर घर में ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights