कन्नौज में प्रस्तावित ओवरब्रिज के विरोध में स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, अंडरपास की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज के अकबरपुर सराय घाघ क्षेत्र में गैस एजेंसी क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम अविनाश गौतम को सौंपा। लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से कई मकान, दुकानें और बाजार टूट जाएंगे, जिससे भारी नुकसान होगा। उन्होंने पुल के स्थान पर अंडरपास बनाने या फिर पर्यटक आवास गृह के सामने ओवरब्रिज बनाने का सुझाव दिया। अतिरिक्त एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को मामले में वैकल्पिक समाधान पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights