कन्नौज में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज | LIBERAL MEDIA

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर रंपुरा में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुराल पक्ष ने अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत होने की बात कही है।

ग्राम खोजीपुर रंपुरा निवासी इंद्रेश प्रजापति की 24 वर्षीय पत्नी सुमनलता सात माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया। दवा से कुछ समय के लिए राहत भी मिली, लेकिन शाम को दोबारा हालत बिगड़ने पर उसे 100 शैया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि सुमनलता की शादी 23 मई 2025 को ठठिया क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर निवासी इंद्रेश के साथ हुई थी। पति इंद्रेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे मायके पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights