Liberal Media | कन्नौज
कन्नौज में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा गाजियाबाद-कानपुर ग्रीनफील्ड हाईवे पर ग्राम सराय प्रयाग स्थित कोल्ड स्टोरेज के सामने हुआ।
जानकारी के अनुसार, कस्बा सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय मुन्नू तिवारी अपनी 22 वर्षीय पुत्री मानवी उर्फ दिव्या तिवारी को बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा दिलाने के लिए बुलेट से छिबरामऊ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक, जिस पर जौनपुर निवासी 30 वर्षीय अंकेत विश्वकर्मा और 28 वर्षीय रोहित सवार थे, उनकी बुलेट से टकरा गई।
टक्कर के बाद चारों लोग सड़क पर गिर पड़े, तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
घटना में गंभीर रूप से घायल चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक युवक और छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है।
कन्नौज में दर्दनाक सड़क हादसा: बुलेट-बाइक टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, छात्रा गंभीर
Published On:
Date:








