कन्नौज में चार दिवसीय राजयोग तपस्या कार्यक्रम सम्पन्न, अतिथियों का हुआ सम्मान

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | कन्नौज

कन्नौज शहर के एक निजी होटल में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित चार दिवसीय राजयोग तपस्या कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीके मनोज भाई ने किया, जबकि शुभारंभ बहन प्रियंका द्वारा शिवपूजन और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बैंगलोर स्थित ब्रह्माकुमारी धाम से पधारे बीके मंजूनाथ ने तनावमुक्त जीवन के लिए आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और निरंतर प्रगति संभव है।

इस दौरान विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने भी अपने विचार साझा किए। बच्चों द्वारा गीत और नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बीके प्रियंका बहन (प्रभारी, सरायमीरा आश्रम) ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था सद्गुणों को अपनाने और विकारों व व्यसनों के त्याग का संदेश देती है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights