Liberal Media | शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में काकुत्स्थ जन कल्याण समिति का पुनर्गठन करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विक्रांत बखिया को अध्यक्ष चुना गया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रांत बखिया ने कहा कि समाज की बड़ी संख्या होने के बावजूद उसे राजनीतिक भागीदारी में अपेक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर इस स्थिति को बदला जाएगा।
नई कार्यकारिणी में डॉ. जितेंद्र सक्सेना को उपाध्यक्ष, आनंद सक्सेना को सचिव, दुर्गेश पाल सक्सेना को सहसचिव, मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष और कुंवर सिंह को ऑडिटर बनाया गया है।
समिति ने भविष्य की योजनाओं में शिक्षा, सामाजिक एकता और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही है। साथ ही संगठन द्वारा अतिथि गृह निर्माण की योजना भी प्रस्तावित की गई है।








