रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, किसान मेले का उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Date:

रामपुर। Liberal Media
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया और रठौंडा में आयोजित ऐतिहासिक किसान मेले का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में नकवी ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रवाद का गौरव बताते हुए कहा कि यह कोई मजहबी गीत नहीं, बल्कि देश की आत्मा का प्रतीक है। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ के विरोध को राष्ट्रवाद के प्रति बेईमानी करार दिया।
नकवी ने समान नागरिक संहिता (UCC) को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि “एक देश, एक कानून” की व्यवस्था पूरे देश के लिए है, किसी एक मजहब के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि इससे कानूनी व्यवस्था सरल और समावेशी बनेगी।
कांग्रेस और विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग बिना तर्क के विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छद्म सेक्युलर ताकतें संविधान और सनातन के खिलाफ भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही हैं।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights