Liberal Media | शाहजहांपुर
जलालाबाद में आगामी चुनाव को लेकर भाजपा की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा नेत्री अर्पणा ठाकुर ने लखनऊ में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह से मुलाकात कर टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की।
अर्पणा ठाकुर ने आवेदन पत्र सौंपते हुए पार्टी नेतृत्व से आशीर्वाद प्राप्त करने की बात कही। मुलाकात के बाद उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया है।
इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता तिन्नू गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और तहसील परिसर पहुंचकर बार संघ अध्यक्ष अनिल पाठक सहित अन्य अधिवक्ताओं से संपर्क साधा।
अर्पणा ठाकुर को क्षेत्र में एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में भी जाना जाता है, जो लगातार जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहती हैं। उनके जनसंपर्क अभियान से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ती नजर आ रही है।








