“होटल व्यवसाय में सफलता के लिए सब्र और अच्छा व्यवहार सबसे जरूरी” : वित्तमंत्री सुरेश खन्ना

By Liberal Media

Published On:

वित्तमंत्री ने किया हरीतिमा रेस्टोरेंट का शुभारंभ, कहा- ग्राहक सेवा में धैर्य ही सफलता की कुंजी

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि होटल व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने के लिए सब्र, धैर्य और अच्छा व्यवहार सबसे महत्वपूर्ण गुण हैं। ग्राहक सेवा के क्षेत्र में काम करने वालों को हर परिस्थिति में संयम बनाए रखना चाहिए, क्योंकि यही गुण उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं।

वित्तमंत्री श्री खन्ना रविवार को लोधीपुर स्थित नव स्थापित ‘हरीतिमा रेस्टोरेंट’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होटल लाइन में कई बार ग्राहक छोटी-छोटी बातों पर सीधे मालिक को बुलाने की मांग करते हैं। ऐसे समय में व्यवसायी के धैर्य और व्यवहार की वास्तविक परीक्षा होती है। यदि व्यक्ति के अंदर सहनशीलता और ग्राहकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार है, तो वह इस क्षेत्र में निश्चित रूप से सफल हो सकता है।

इस अवसर पर रेस्टोरेंट स्वामी वंश गुप्ता और डॉ. विनय गुप्ता ने मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन नरमू नेता नरेंद्र त्यागी ने किया।

उद्घाटन समारोह में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपी सिंह राठौर, अनिल बाजपेई ‘बाण’, व्यापारी नेता वेदप्रकाश गुप्ता, किशोर गुप्ता, शैली गुप्ता, राजीव गुप्ता, ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. आशुतोष शुक्ला, अखिल मिश्रा, कौशलेंद्र मिश्र, अभिनय गुप्ता, प्रदीप सिंह, आदित्य सिंह ‘हनी’, रत्नाकर दीक्षित, अमित कुमार मिश्रा, कृष्ण गोपाल दीक्षित, सत्येंद्र गौतम, राजकुमार तिवारी, विजय प्रताप सिंह, पार्षद रुपेश वर्मा ‘अन्नु’, पार्षद अरविंद पाल, जगदीश चौहान, नवेन्दु मिश्रा, अतुल शुक्ला, सचिन अवस्थी, आफाक अली, मोहम्मद नफीस, परवेज आलम, मसूद हसन, उज्जवला मिश्रा, बबीता श्रीवास्तव, निरुपमा महंत, राजीव सक्सेना, शाहनवाज, इमरान और वेद वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हरीतिमा रेस्टोरेंट की सफलता की कामना करते हुए इसे शहरवासियों के लिए एक नई और बेहतर खानपान सुविधा बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights