होटल में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ रैकेट का भंडाफोड़, 20 जुआरी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

नोएडा। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने एक बड़े जुआ रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते तथा कई वाहन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, लोकल इंटेलिजेंस से सूचना मिली थी कि सेक्टर-51 स्थित सनराइज होटल के पास एक बंद कमरे में जुए और सट्टेबाजी का खेल संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुष्कर पोरवाल, अजमेरी खान, अमित, सचिन गुप्ता और मनोज कुमार सहित कुल 20 लोगों को ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 1 लाख 62 हजार 250 रुपये नकद, 160 ताश के पत्ते, 22 मोबाइल फोन, 7 दोपहिया वाहन तथा 1 कार बरामद की है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है।
एडिशनल डीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे होटल में एक कमरा किराए पर लेकर बंद कमरे में जुआ खेलते थे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights