होली जुलूस में कथित तेजाब फेंके जाने से युवक झुलसा, पुलिस जांच में जुटी

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के बड़ी बाजार में होली के जुलूस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भीड़ के बीच किसी ने छत से कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। इस घटना में जुलूस में शामिल एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि पांच अन्य लोगों पर हल्के छींटे पड़े, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार वलीदपुर के काजी टोला निवासी मनीष कंस्कार (25 वर्ष) होली के जुलूस में शामिल थे। जुलूस संगत जी मंदिर से अपने पारंपरिक मार्ग होते हुए सोनार गली और छोटी बाजार से होकर बड़ी बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रंग-गुलाल और भीड़भाड़ के बीच किसी ने कथित रूप से छत से तेजाब फेंक दिया।

तेजाब गिरते ही मनीष के दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गए और वह दर्द से चिल्लाते हुए जुलूस के बीच गिर पड़े। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जुलूस में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights