हमीरपुर | LIBERAL MEDIA
हमीरपुर के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा खुर्द गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने बड़ा नुकसान कर दिया। चिंगारी गिरने से करीब 30 बीघा खेतों में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।
आग बुझाने के प्रयास के दौरान 6 किसान झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग और यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि बिजली लाइन की मरम्मत के बाद दोबारा सप्लाई चालू करने पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी खेतों में जा गिरी और आग लग गई।
घटना से नाराज किसानों ने पावर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।
फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन जांच में जुटा हुआ है।
हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही, 30 बीघा फसल जली
Published On:
Date:








