बांदा: जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरवां गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर एक पंचर की दुकान पर गिर गया, जिससे निकली चिंगारी ने दुकान में भीषण आग लगा दी।
आग की चपेट में आने से दुकान के अंदर सो रही महिला की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
गंभीर रूप से झुलसे महिला के पति को पुलिस ने तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाईटेंशन तार गिरने से भीषण आग, महिला की जलकर मौत, पति गंभीर
Published On:
Date:








